डीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 10:10 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 10:10 PM (IST)
प्रतापपुर: जिला शिक्षा पदाधिकारी मुक्ति रानी सिंह ने शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित राज्य संपोषित उच्च विद्यालय व परियोजना बालिका उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों विद्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया। नवम, दशम एवं प्लस टू की कक्षाओं में घुम-घुमकर दो घंटे तक छात्र-छात्राओं के साथ बिताए। उन्होंने विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं से बातें भी की। उपस्थित प्लस टू के शिक्षकों को नीचली कक्षाओं में जाकर पढ़ाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक चंद्रप्रकाश पांडेय व अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें