कागज पर चल रहा विद्यालय का शौचालय, उपयोगिता शून्य
हंटरगंज : प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बच्चों की संख्या 242 है। जिनके लिए शौचालय विशेष मायने रखता है। सत्र 200-06 में चतरा शिक्षा परियोजना द्वारा विद्यालय परिसर में चार शौचालय का निर्माण कराया गया था। वर्तमान समय में इसकी स्थित नारकीय बनी हुई है। शौचालय का दरवाजा टूट गया है और छत का एसबेस्ट टूट गया है। शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ। जिससे दुर्गध आती है। विद्यालय कर्मी ने बताया कि निर्माण कार्य से अब तक शौचालय का साफ-सफाई नहीं किया गया। वहीं रखरखाव के अभाव में शौचालय की स्थित नारकीय हो गई है। विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को शौचालय करने में काफी परेशानी होती है। चारदीवारी के अभाव में भी शौचालय सुरक्षित नहीं है।
अधिकारी वर्जन
उनके पदभार ग्रहण करने से पहले से शौचालय की स्थिति जर्जर थी। भूमि के अभाव में शौचालय निर्माण नहीं हो रहा है। चारदीवारी नहीं रहने से भी शौचालय असुरक्षित है।
सरोज कुमारी, प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय हंटरगंज।