सड़क दुर्घटना में युवक घायल
By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 05:35 PM (IST)
चतरा : सदर थाना क्षेत्र के संघरी घाटी में बुधवार को एक अज्ञात बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल चालक कमलेश दास गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कमलेश वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी गांव का रहने वाला है और वह चतरा से अपने गांव लौट रहा था। कमलेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। इधर अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक अज्ञात बोलेरो की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें