विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन, शोक की लहर
By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 05:35 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 05:35 PM (IST)
सिमरिया(चतरा): विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजनंदन सिंह का बुधवार की सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय सिंह प्रखंड मुख्यालय के निवासी थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बृजनंदन सिंह की पहचान एक प्रखर वक्ता की थी, वह सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय नदी घाट पर किया गया। जहां बड़ी संख्या में भाजपा, विहिप, हिंदू महासभा व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें