पानी के अभाव में मुरझा रहे मक्का के फसल
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 10:52 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 10:52 PM (IST)
गिद्धौर: गिद्धौर व पत्थलगडा प्रखंड में करीब ग्यारह सौ हेक्टेयर में मक्का का फसल लगाया गया है। परंतु पानी के अभाव में मकई का फसल मुरझाने लगे हैं। उत्पन्न स्थिति के कारण किसानों के माथे पर चिंता की लकीर साफ देखी जा रही है। किसान बताते हैं कि पानी के अभाव में एक तो धान की फसल नहीं हो पा रही है। मकई व दलहन, तेलहन फसलों का आस जगी थी। परंतु पिछले दो सप्ताह से पानी नहंी पड़ने से मकई की फसल मुरझाने लगी हैं। एक दो दिनों के भीतर पानी नहीं पड़ा तो बाल आने से पहले ही फसल बर्बाद हो जाएगी। इधर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. नसीमुद्दीन अंसारी ने बताया कि गिद्धौर में 90 प्रतिशत व पत्थलगडा में 92 प्रतिशत मकई का फसल का आच्छादन हुआ है। वहीं पानी के अभाव में बर्बाद हो रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें