Move to Jagran APP

हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का हो रहा प्रयास: लुईस मरांडी

बोकारो : मोमेंटम झारखंड के माध्यम से सिर्फ बड़े ही नहीं, वरन छोटे उद्योगों का भी विकास किया जाएगा। रा

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 01:01 AM (IST)
हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का हो रहा प्रयास: लुईस मरांडी
हस्तशिल्प को बढ़ावा देने का हो रहा प्रयास: लुईस मरांडी

बोकारो : मोमेंटम झारखंड के माध्यम से सिर्फ बड़े ही नहीं, वरन छोटे उद्योगों का भी विकास किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। कल्याण विभाग कई योजनाओं के माध्यम से जनजाति समुदाय के अलावा अन्य वर्ग के लोगों के विकास की दिशा में काम कर रहा है। राज्य के वनों में लाह

loksabha election banner

की प्रचुरता है। लाह से बने उत्पाद को खुद सरकार खरीदेगी और उसे बेचेगी। इससे लोगों को काफी लाभ होगा। लोग स्वरोजगार के माध्यम से सबल बनेंगे। उक्त बातें समाज कल्याण मंत्री डॉ.लुईस मरांडी ने सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर तीन सी में सेवा भारती के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति समुदाय के हित को लेकर सहकारिता विकास निगम का गठन किया जाएगा। विधवा पेंशन के अलावा विभाग की ओर से कई तरह की कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। राज्य में फिलहाल नए छात्रावास का निर्माण नहीं कराया जाएगा। राज्य में जितने भी छात्रावास हैं, उनका जीर्णोद्धार होगा। चास कॉलेज में छात्रावास के हैंडओवर को लेकर बोकारो जिला कल्याण पदाधिकारी से बातचीत की जाएगी। जल्द इसे कॉलेज को सौंपा जाएगा, ताकि इसका लाभ विद्यार्थियों को मिल सके। इससे पूर्व मुख्य अतिथि मंत्री डॉ.लुइस मरांडी, सम्मानित अतिथि विधायक बिरंचीनारायण, राष्ट्रीय सेवा भारती की न्यासी चंद्रिका चौहान, सुंदर लक्ष्मण व माया ¨सह सिसोदिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि सेवा व सहयोग के माध्यम से महिलाओं के उत्थान की दिशा में काम किया जा रहा है। सेवा भारती के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी ने कहा कि समाज में फैली विषमता व अज्ञानता को दूर करने का काम किया जा रहा है। सुंदर लक्ष्मण, माया ¨सह सिसोदिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संस्था की ओर से मंत्री डॉ.लुइस मरांडी व विधायक बिरंची नारायण को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

समूह लेखा-जोखा में रोहिणी महिला मंडल पहले, यशोदा महिला मंडल दूसरे, गायत्री महिला मंडल तीसरे स्थान पर रहीं। सामाजिक सक्रियता के लिए सुलोचना महिला मंडल एवं सछ्वावना के लिए सहेली महिला मंडल को पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रदर्श का प्रदर्शन : सेवा भारती से जुड़े विभिन्न महिला मंडल की ओर से स्टॉल लगाए गए थे। महिलाओं द्वारा निर्मित प्रदर्श लगाए गए थे। कार्यक्रम का संचालन सह सचिव साध्वी झा ने किया। मौके पर यशपाल, डॉ.बीबी कश्यप, ध्रुव शर्मा, एलएन दीक्षित, एडी तनेजा, श्याम सुंदर जैन, रामाधार झा, रामकरण सैनी, किशन रिटोलिया, शुभावती, गीता, बीनू, सोनी, दुर्गेश, शीत, बलराम झा, प्रीति आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.