कैंडल मार्च निकालकर गिरफ्तारी की मांग
बोकारो : संयुक्त अनुसूचित जाति फोरम एवं महिला कल्याण विकास समिति की ओर से गढ़वा डेंटल की छात्रा सोना
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Feb 2017 01:01 AM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 01:01 AM (IST)
बोकारो : संयुक्त अनुसूचित जाति फोरम एवं महिला कल्याण विकास समिति की ओर से गढ़वा डेंटल की छात्रा सोनाली की संदिग्ध परिस्थिति में मौत एवं पलामू में दो महिलाओं को ¨जदा जलाने के विरोध में नया मोड़ के बिरसा चौक से कैंडल मार्च निकाला गया। आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सख्त से सख्त सजा देने की मांग सरकार से की गई। रामाकांत पासवान ने कहा कि झारखंड की विधि-व्यवस्था चौपट हो गई है। सरेआम लोग अपराधियों के शिकार हो रहे हैं। मौके पर देवानंद राम, ललिता देवी, रामबाबू रोहित, रामाधार राम, एसडी सिन्हा, संजय कुमार, कमल मेहरा, जनार्दन राम, सहदेव भुइयां, दिलीप कुमार, उइंदल पासवान, प्रमोद पासवान आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें