भाजपा झारखंड़ियों की हितैषी नहीं : हेमंत
करगली (बेरमो) : झारखंडियों पर बाहरी लोग पैसा व ताकत के बल पर वर्षो से शोषण करते आ रहे हैं। झारखंड मे
करगली (बेरमो) : झारखंडियों पर बाहरी लोग पैसा व ताकत के बल पर वर्षो से शोषण करते आ रहे हैं। झारखंड में जब से बाहरी लोगों का समावेश हुआ है, तब से झारखंड की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार झारखंड विरोधी है। यहां अंबानी व अडाणी के जैसे कॉरपोरेट घरानों को सरकारी संरक्षण में खनिज संपदा की लूट की छूट दी जा रही है। झारखंड की गरीब जनता को भाजपा सरकार ठग रही है। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने बुधवार को करगली ऑफिसर्स क्लब में पार्टी के एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।
हेमंत ने कहा कि जबतक देश से बीजेपी का सफाया नहीं होगा जबतक देश का विकास संभव नहीं है। झारखंड को अलग राज्य बनाने के लिए राज्य के महापुरुषों ने कुर्बानी दी। आज झारखंड में बाहरी व्यक्ति राज कर रहे हैं। उन्होंने सीएनटी-एसपीटी एक्ट से छेड़छाड़ करने पर भी रघुवर सरकार की आलोचना की। वहीं राज्य के आदिवासी और मूलवासी से अपने हक-अधिकारी के लिए झामुमो को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, संचालन अशोक मूर्म ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री मथुरा महतो, जिला संयुक्त सचिव अभाषचन्द्र गांगुली, मदन मोहन अग्रवाल, झरीलाल हांसदा, मुटू यादव, संतोष रजवार, रफीक अंसरी, जायनाराण महतो, बैज्ञनाथ महतो, राजेश महतो, बीके चौधरी, बीके चौधरी, पंकज मरांडी, घुनू हांसदा, मो. शमीद, रंजीत महतो, दीपक महतो, नागेश्वर करमाली, अख्तर अंसारी, रीतलाल महतो, हसन इमाम, मनोहर तांती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बेरमो को खोखला बना रही सीसीएल:
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरमो क्षेत्र से कोयला निकालने के बाद जमीन को मिट्टी व बालू से भरने के बजाए अंगारों से भरा जा रहा है। यहां भूमिगत आग का दायरा बढ़ रहा है। अगर अब भी लोग जागरूक नहीं हुए तो यहां सिर्फ गड्ढा ही रह जाएगा। कहा कि डीसी लाइन में कोयला निकालने के लिए झूठी रिपोर्ट तैयार की गई।
झामुमो विधायकों ने भरा जोश :
सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को झामुमो विधायकों ने जोश भरा। गोमिया विधायक योगेंद्र महतो, मांडू विधायक जेपी पटेल और डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कार्ययोजना तैयार कर पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए सतत अभियान चलाने पर बल दिया। कहा कि झारखंड में झामुमो ही बीजेपी से मुकबला कर सकता है।