सड़क दुर्घटना में महिला घायल, रेफर
संडेबाजार (बेरमो) : गांधीनगर थाना क्षेत्र के चार नंबर-बोकारो थर्मल मुख्य मार्ग पर बाइबिल री¨डग रूम क
संडेबाजार (बेरमो) : गांधीनगर थाना क्षेत्र के चार नंबर-बोकारो थर्मल मुख्य मार्ग पर बाइबिल री¨डग रूम के समीप सडक दुर्घटना में एक महिला घायल हो गई। गोमिया कुम्हार टोली निवासी नितेश कुमार रवानी ने बताया कि वे अपनी मां सरिता देवी (40) के साथ कुरपनिया निवासी सुरेश रवानी के यहां से लौट रहे थे। उक्त स्थान पर ब्रेकर के पास जब वे अपनी बाइक जेएच09 एसी 2364 की गति धीमी की तो पीछे से एक हाइवा ने टक्कर मार दी। इस कारण वे अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। इस घटना में उसकी मां के सिर में काफी गंभीर चोट आई है। घटना में घायल मां को स्थानीय लोगों ने करगली रीजनल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. नीतीश कुमार ने उनका इलाज किया। साथ ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बोकारो रेफर कर दिया।