उन्नत तकनीक से ही लागत पर नियंत्रण
बोकारो : मानव संसाधन विकास केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक्स लैब में मेसर्स रॉकवेल ऑटोमेशन के सहयोग से कंट्रो
बोकारो : मानव संसाधन विकास केंद्र के इलेक्ट्रॉनिक्स लैब में मेसर्स रॉकवेल ऑटोमेशन के सहयोग से कंट्रोल लाजिक्स 5000, सीनेट एंड एफटी व्यू एसई प्रोग्रा¨मग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक एसके झा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए ज्ञान को बांटकर और बढ़ाने की सलाह दी। उन्होंने सीखने और सिखाने की कला को ज्ञानार्जन का सबसे सरल उपाय बताया। महाप्रबंधक बीएन माझी ने उन्नत तकनीक अपनाकर लागत नियंत्रण करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बीएसएल के विभिन्न विभागों के लगभग 10 अधिकारियों ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आरएक्स लॉजिक्स 5000 प्रोजेक्ट बनाना, आरएक्स लॉजिक्स 5000 कंट्रोलर, लोकल 1756 आई ओ मॉड्यूल, आरएक्स लॉजिक्स 5000 प्रोग्रा¨मग, एचएमआई टैग डाटाबेस, ग्राफिक डिस्प्ले आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के आयोजन में वरीय प्रबंधक अशोक कुमार तथा इंस्ट्रक्टर राकेश कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान किया। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक हरि मोहन झा एवं रॉकवेल ऑटोमेशन के व्याख्याता वी झा उपस्थित थे।