प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दिखायी बौद्धिक क्षमता
बोकारो: बोकारो पब्लिक स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक कैप्टन आरसी यादव
बोकारो: बोकारो पब्लिक स्कूल में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक कैप्टन आरसी यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है। इसलिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता की राह पर अग्रसर हैं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर लक्ष्मण ¨सह चौधरी व प्रियांशु कुमार संयुक्त रुप से पहले, शावुजामन दूसरे व चंदन हैसदान तीसरे स्थान पर रहे। अंत में निदेशक कैप्टन आरसी यादव व प्राचार्य श्रीमती सुधा शेखेर ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मौके पर कृष्णा यादव, सुबोध कुमार, मनोज कुमार, अर्चना ¨सह, आरआर प्रसाद, राज किशोर, शशिकांत तिवारी, एसपी. ¨सह, नंदलाल, अमरजीत कौर, मीनू ओझा आदि उपस्थित थे।