विज्ञान के रहस्य से परिचित हों विद्यार्थी
बोकारो : गुरु गो¨वद ¨सह पब्लिक स्कूल चास में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। बतौर मुख्य अतिथि जिल
बोकारो : गुरु गो¨वद ¨सह पब्लिक स्कूल चास में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान की प्रगति मनुष्य का सुख-सौंदर्य से अभिनंदन करती है तो दूसरी ओर सामाजिक विज्ञान मानव को उसके अस्तित्व को भूलने नहीं देता।
विद्यार्थियों को विज्ञान के रहस्य से परिचित कराना चाहिए और साथ ही भारतीय समाज की विविधता से अवगत होना चाहिए। इससे वे देश की सभ्यता-संस्कृति से भी जुड़ेंगे। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम ¨सह ने आगंतुकों का स्वागत किया। सचिव हरभजन ¨सह ने विद्यालय की उपलब्धियों का बखान किया।
अध्यक्ष तरसेम ¨सह ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्राचार्य जॉस थामस ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। विज्ञान प्रदर्शनी के सीनियर ग्रुप में आयशा हबीब, नवनीत और जसप्रीत क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर ग्रुप में राजकुमार, सुधांशु और आकाश ने बाजी मारी। सामाजिक विज्ञान के सीनियर ग्रुप में रोहित कुमार, रुख्सार, खुशी जबकि जूनियर ग्रुप में अंशिका, निशांत एवं प्रियांशी ने सफलता हासिल की।