Move to Jagran APP

करोड़पति स्नेचर की निशानदेही पर चास से दो गिरफ्तार

रांची/बोकारो : रांची के गोंदा थाना की पुलिस की जानकारी पर चास पुलिस ने स्वर्ण कारोबार से जुड़े दो व्य

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 11:37 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 11:37 PM (IST)
करोड़पति स्नेचर की निशानदेही पर चास से दो गिरफ्तार

रांची/बोकारो : रांची के गोंदा थाना की पुलिस की जानकारी पर चास पुलिस ने स्वर्ण कारोबार से जुड़े दो व्यवसायियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ब्रह्मादेव को रांची पुलिस अपने साथ ले गई जबकि संतोष नरेला के खिलाफ चास थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। चास में नरेला से देर रात तक पुलिस ने पूछताछ की। बताया गया कि बोकारो के सेक्टर बारह में रहनेवाले विनोद ¨सह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया। विनोद ने पुलिस को बताया कि वह चास निवासी ब्रह्मादेव को झपटमारी की चेन बेचता था। तब रांची पुलिस ब्रह्मादेव की तलाश में चास पहुंची।

loksabha election banner

चास इंस्पेक्टर कमल किशोर के साथ पुलिस ने जाकर कुंवर ¨सह कॉलोनी से उसे गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि वह विनोद से चेन लेकर चेकपोस्ट स्थित संतोष नरेला की दुकान में गलाने के लिए देता था। उसकी दुकान से पुलिस ने तीन सौ ग्राम चांदी और कुछ सोना बरामद किया।

खुद को रांची का बड़ा ठेकेदार बताया था झपटमार ने : गोंदा थाना पुलिस के हत्थे चढ़े बोकारो के सेक्टर 12ए स्थित क्वार्टर नंबर 1343निवासी विनोद कुमार ¨सह को जब पुलिस ने चेन झपटने के मामले में दबोचा तो उसने कई चौंकानेवाली जानकारी दी। बताया कि उसके पिता रामअवतार ¨सह बोकारो स्टील के कर्मी, पत्नी आरती ¨सह जमशेदपुर से पीएचडी, भाई शिवकुमार ¨सह इलाहाबाद में जेनरल फिजीशियन हैं। वह खुद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक, एक करोड़ का मकान, आठ लाख की कार, घर में नौकर-चाकर और धंधा.. मोटरसाइकिल पर घूम-घूमकर चेन झपटना।

अब तक उसने 200 से ज्यादा चेन झपटने की वारदात की। खुद को रांची का बड़ा ठेकेदार बताकर जमशेदपुर के आदित्यपुर की आरती से शादी की थी। दहेज में लाखों लिए थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विनोद की पत्नी अपने मायके चली गई। वह मूलरूप से बिहार के सिवान जिले के असांव थाना क्षेत्र के अरखापुर का रहनेवाला है। संतोष नरेला महाराष्ट्र के सतारा जिले के महसवाड़ निवासी श्रीमंत नरेला का बेटा है। वह चास में इस्पात कॉलोनी में रहता है और चेकपोस्ट क्षेत्र में उसकी दुकान है।

रांची में ऐसा धराया विनोद : बीते 27 सितंबर को कांके रोड में सना नाज नामक एक महिला की चेन छीनने की कोशिश में विनोद पकड़ा गया। उसका साथी और मोटरसाइकिल चला रहा युवक राहुल फरार हो गया। विनोद को सना के भाइयों ने पकड़ा था। स्थानीय लोगों ने धुनाई कर विनोद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ में बड़े गिरोह का खुलासा हुआ।

सिर्फ रांची में झपटी 40 चेन : गिरफ्तार विनोद ने रांची पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसने सिर्फ राजधानी में 40 चेन झपटी। हालांकि, 21 झपटमारी के डिटेल्स पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनमें गोंदा थाना क्षेत्र में चार, डोरंडा में पांच, अरगोड़ा में चार, बरियातू में तीन, जगन्नाथपुर में दो और पंडरा में तीन चेन स्ने¨चग के मामले शामिल हैं। बताया कि ब्रह्मादेव ठाकुर को दो फीसद, सोनार को 28 फीसदी जबकि शेष विनोद एवं राहुल को हिस्सा मिलता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.