अब भी नहीं बदली लोगों की आदत
बोकारो : प्रशासन की गंभीरता के बावजूद जिले में स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लगता जा रहा है। ऐसी स्थिति म
बोकारो : प्रशासन की गंभीरता के बावजूद जिले में स्वच्छता अभियान पर ग्रहण लगता जा रहा है। ऐसी स्थिति में कभी स्वच्छता के प्रति लिया गया संकल्प बेमानी साबित हो रहा है। कुछ संसाधन की कमी के कारण तो कुछ लोगों की आदत से बाज नहीं आने से यह देशव्यापी मिशन परवान नहीं चढ़ पा रहा।
ऐसा नहीं है कि स्वच्छता अभियान थम गया है, मगर धीरे-धीरे गति मंद जरूर पड़ रही है। अभियान की शुरुआत में सभी गली-मुहल्लों में सफाई की गई थी लेकिन अब वहां फिर से कचरा जमा होने लगा है। लोगों का कहना है कि कोई विकल्प ही नहीं है। शहर में तो कचरा प्रबंधन ठीक हुआ है लेकिन झोपड़ीवालों के पास जमीन नहीं तो चास शहर में कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं है।
जिला स्तर पर स्वच्छता मिशन को लेकर नियमित समीक्षा होती है। स्कूलों में भी इस बात पर ध्यान दिया जाता है। लेकिन, जब तक एक-एक आदमी इस अभियान में अपना योगदान नहीं देगा तब तक व्यवस्था में परिवर्तन संभव नहीं। चास-बोकारो में कचरा निस्तारण की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण भी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा है।
''कचरा निस्तारण के लिए लगातार प्रयास चल रहा है। लोगों ने भी सहयोग दिया है, लेकिन अभी काफी काम होना बाकी है। लोगों को अपनी आदत में भी बदलाव लाना होगा। तभी स्वच्छ बोकारो का सपना साकार होगा।
- भोलू पासवान, मेयर, चास नगर निगम