मामूली बात पर पत्नी की हत्या कर शव दफनाया
कसमार/पेटरवार : कसमार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर तुंबाडाड़ी निवासी परमेश्वर मांझी ने अपनी पत्नी सुकुरम
कसमार/पेटरवार : कसमार थाना क्षेत्र के दुर्गापुर तुंबाडाड़ी निवासी परमेश्वर मांझी ने अपनी पत्नी सुकुरमुनी देवी (25) की हत्या कर शव को दफना दिया। संदेह होने पर मृतका के मायके वालों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर करते हुए बताया कि पत्नी की हत्या के बाद शव को चरगी के जंगल में गाड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर इसकी पुष्टि की। मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष शव को कब्र से बाहर निकालकर पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी और दो वर्षीय बेटे के साथ मजदूरी करने बाहर जा रहा था। रास्ते में पत्नी से कहा-सुनी हो गई तो उसने उसकी हत्या कर शव को दफना दिया। बताया गया कि कसमार थाना इलाके के हिसीम मसरीडीह निवासी भादो मांझी की पुत्री सुकुरमुनी देवी की शादी बीते छह वर्ष पहले दुर्गापुर तुंबाडाड़ी निवासी परमेश्वर से हुई थी।
परमेश्वर जिले के बाहर कहीं मजदूरी करता था। कर्मा पूजा के दिन वह अपनी ससुराल पहुंचा। विश्वकर्मा पूजा के पहले 16 तारीख को आरोपी अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर कार्यस्थल जा रहा था। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी उसके चरित्र को लेकर संदेह जताती थी। यह कहती थी कि बाहर मजदूरी करने के बजाय कसमार में काम करे।
रास्ते में पत्नी से उसका इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को दफना दिया। ससुरालवालों बताया कि पेटरवार में ही पत्नी कहीं चली गई। वेलोग उसे खोज लें। वह अपने कार्यस्थल जा रहा है। दामाद की सूचना पर ससुराल वाले सुकुरमुनी को खोजने में जुट गए। जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उनलोगों ने आरोपी से संपर्क साधा। आरोपी बच्चे को ससुराल पहुंचाने गया तो वहां लोगों ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। संदेह होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो वह टूट गया और सच्चाई उगल दी।