कार्यक्रम को ले झामुमो ने झोंकी ताकत
नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में गुरूवार को प्रखंड अध्यक्ष
नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में गुरूवार को प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो की अध्यक्षता में हुई। इसमें 27 अगस्त को भंडारीदह में स्व. गणेश महतो का 7वां शहादत दिवस का कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शिरकत करेंगे।
निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पूरी ताकत झोंक देगी। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भंडारीदह कार्यक्रम में जाएंगे। अपने संबोधन में डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि कार्यक्रम में समय पहुंचने की जिम्मेवारी सभी कार्यकर्ताओं की है। हर पंचायत से कम से कम एक वाहन में एक साथ कार्यकर्ता भंडारीदह आएं तो बेहतर होगा। विधायक महतो ने कहा कि 10 बजे पौधरोपण, 11 बजे पुष्पांजली व माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक में युवा अध्यक्ष तापेश्वर महतो, विधायक प्रतिनिधि जयलाल महतो, महेंद्र महतो, लोकेश्वर महतो, गोपी रजक, अल्प संख्यक मोर्चा नेता शाहिद अंसारी, अमृत महतो, भैरव महतो, भोलाराम महतो सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन प्रखंड सचिव सोना राम हेम्ब्रम ने किया।