विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास पर जोर
बोकारो : गुरु गो¨वद ¨सह पब्लिक स्कूल चास में हिन्दी-अंग्रेजी एलोकेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बोकारो : गुरु गो¨वद ¨सह पब्लिक स्कूल चास में हिन्दी-अंग्रेजी एलोकेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम ¨सह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव जारी है। इसलिए विद्यार्थियों का सर्वागीण विकास जरूरी है। इस दिशा में स्कूल में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखरेगी। इसलिए समय-समय पर विविध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
स्कूल के सीनियर को-आर्डिनेटर नरेंद्र शर्मा ने विद्यालय की कार्यशैली की जानकारी दी। ग्रुप ए में 91 अंक के साथ आकाश सदन पहले, 90 अंक हासिल कर पानी सदन दूसरे एवं 88 अंक के साथ पवन सदन तीसरे स्थान पर रहा। ग्रुप बी में 62 अंक के साथ धर्त हाउस पहले, 61 अंक हासिल कर आकाश हाउस दूसरे एवं 60 अंक के साथ पानी सदन तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर ग्रुप हिन्दी में 78.5 अंक के साथ पानी हाउस पहले, 47 अंक हासिल कर आकाश हाउस दूसरे एवं 44.5 अंक के साथ धर्त हाउस तीसरे स्थान पर रहा।