10 तक करें जलापूर्ति वरना आंदोलन
चास : बोकारो विकास फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अनिल ¨सह के नेतृत्व में नगर निगम के कार्यपालक पद
By Edited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 10:51 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 10:51 PM (IST)
चास : बोकारो विकास फोरम का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अनिल ¨सह के नेतृत्व में नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी से मिला। 10 जुलाई तक चास में पानी आपूर्ति शुरू करने की मांग की। कहा कि अगर पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। डब्ल्यूटीपी में मोटर के जलने से पानी आपूर्ति पूरी तरह ठप है। जब तक मशीन ठीक नहीं हो जाती, तब तक सभी वार्ड में रोस्टर बनाकर दो-दो टैंकर पानी आपूर्ति की जाए। कार्यपालक पदाधिकारी ने दो-दो टैंकर पानी भेजने का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में धर्मनाथ पांडेय, अरविंद ¨सह, सतीशचंद्र मंडल, राजेश साव, मनोज चौरसिया, अखिलेश यादव, कलीम बेग आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें