मुंगो में विद्यालय भवन का शिलान्यास
जासं, बेरमो : नावाडीह प्रखंड की चपरी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुंगो में शुक्रवार को सर
जासं, बेरमो : नावाडीह प्रखंड की चपरी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुंगो में शुक्रवार को सर्वशिक्षा अभियान के तहत लगभग 12 लाख की लागत से बनने वाले चार कमरे का शिलान्यास प्रखंड प्रमुख पूनम देवी व प्रभारी मुखिया सूर्यनारायण महतो ने संयुक्त रूप से किया।
प्रमुख ने कहा कि छात्र-छात्राओं को मुफ्त पुस्तक, पोशाक, साईकिल, छात्रवृति के साथ-साथ शिक्षा किट के रूप में पढ़ाई लिखाई हेतु राशि दी जा रही है। इन योजनाओं को सही उपयोग हो। विद्यालय के लिए सुसज्जित भवन, चारदीवारी, शौचालय आदि का निर्माण कराया जा रहा है। इसे शिक्षा की स्थिति में सुधार हुई है।
मौके पर पंसस संजीव कुमार महतो, विधायक प्रतिनिधि जयलाल महतो, प्रधानाध्यापक सुखदेव महतो, निशा देवी, मोहन महतो, टेकलाल महतो, गो¨वद महतो, डालेश्वर महतो, परमेश्वर महतो, वासुदेव तुरी, जोगेश्वर महतो, प्रबंधन समिति अध्यक्ष खूबलाल महतो, हरिहर महतो आदि मौजूद थे।