Move to Jagran APP

रिहाई को महिलाएं चलाएंगी जेल भरो आंदोलन

नावाडीह (बेरमो) : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो व नावाडीह उपप्रमुख विश्वनाथ महतो सहित अन्य झामुमो नेताओं

By Edited By: Published: Mon, 30 May 2016 01:10 AM (IST)Updated: Mon, 30 May 2016 01:10 AM (IST)
रिहाई को महिलाएं चलाएंगी जेल भरो आंदोलन

नावाडीह (बेरमो) : डुमरी विधायक जगरनाथ महतो व नावाडीह उपप्रमुख विश्वनाथ महतो सहित अन्य झामुमो नेताओं की रिहाई की मांग पर रविवार को जिला परिषद सदस्य फूलमती देवी व आदर्श ग्राम विकास सेवा समिति सचिव वासुदेव शर्मा के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर जिप सदस्य फूलमती देवी ने कहा कि डुमरी विधायक जगरनाथ महतो की लोकप्रियता से भाजपा सरकार घबरा गई है। झूठा मुकदमा दर्ज कर तेनुघाट जेल में बंद कर दिया गया है। कहा कि यदि शीघ्र ही रिहा नही किया गया तो प्रखंड की महिलाएं जेल भरो आंदोलन चलाएंगी। क्षेत्र की हजारों महिलाएं अपनी गिरफ्तारी देकर स्थानीय नीति के लिए लड़ाई लड़ने वाले डुमरी विधायक का हौसला अफजाई करेंगी।

loksabha election banner

इससे पूर्व कटघरा स्थित भेण्डरा मोड़ से महिलाओं ने रैली निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए। रैली खलियानटांड़ होते हुए बाजारटांड़ तक भ्रमण की। मौके पर तपेश्वर महतो, अनवर अंसारी, पंकज शर्मा, साबिया देवी, गुडिया देवी, पुष्पा देवी, बेबी देवी, मुन्नी देवी, डोली देवी, लक्ष्मी देवी, आरती देवी, उमा देवी, ममता देवी, राधा देवी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.