सेहत के प्रति जागरूक रहें किशोरी
बोकारो : नारी से ही पूरा संसार है लेकिन हम उनके स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते। खासकर किशोरावस्था में
बोकारो : नारी से ही पूरा संसार है लेकिन हम उनके स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते। खासकर किशोरावस्था में कई शारीरिक परिवर्तन होता है। ऐसे समय में किशोरियों के स्वास्थ्य व उनके मानसिक विकास पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करना होगा। यह कहना है जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी का। वे बुधवार को महिला छात्रावास में स्वयंसेवी संस्था सीमांचल जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित किशोरी शक्ति कार्यक्रम में बोल रही थी।
उन्होंने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। वे सभी घर-घर जाती हैं। उन्हें प्रत्येक घर की बच्चियों के बारे में जानकारी होती है। उनका दायित्व है कि गांव की महिलाओं को अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी वंदना सेजवलकर ने समाज कल्याण विभाग किशोरी शक्ति योजना के तहत जारी कार्यक्रमों से अवगत कराया। कहा कि किशोरियों की सहत जरूरी है। उनके पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाने से लेकर उन्हें प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चास की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुमन गुप्ता, संस्था के सचिव उत्तम दास, मुख्तार अंसारी, राम प्रसाद बास्के थे।