मानव सेवा आश्रम को मदद की अपील
बोकारो : उपायुक्त राय महिमापत रे ने सेक्टर-5 स्थित मानव सेवा आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौर
बोकारो : उपायुक्त राय महिमापत रे ने सेक्टर-5 स्थित मानव सेवा आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि आश्रम की हालत अत्यंत दयनीय है। स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने आश्रम के लिए एक दिन का वेतन देने की घोषणा की। साथ ही समाहरणालय अंतर्गत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी अपना एक दिन का वेतन संस्था को देने की अपील की। इसी प्रकार की अपील उन्होंने बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी से भी की।
इस संदर्भ में संयत्र के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी के नाम उन्होंने पत्र निर्गत करते हुए अपील किया कि वे अपने साथ-साथ बीएसएल के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन आश्रम को दें। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी वंदना सेजवलकर व आश्रम के संचालक महेंद्र प्रसाद उपस्थित थे।