Move to Jagran APP

टायफाइड से बचने का तरीका बताया

करगली (बेरमो) : स्वस्थ्य भारत मिशन के तहत मॉडर्न पब्लिक स्कूल ढोरी बस्ती में झारखंड शिक्षा विकास न्य

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 10:03 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 10:03 PM (IST)
टायफाइड से बचने का तरीका बताया

करगली (बेरमो) : स्वस्थ्य भारत मिशन के तहत मॉडर्न पब्लिक स्कूल ढोरी बस्ती में झारखंड शिक्षा विकास न्यास की ओर से टायफाइड जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। रांची से आए राजीव रंजन पांडेय ने कहा कि टायफाइड एक ऐसा बुखार है, जिसका समय पर उपचार नहीं होने से रोगी की जान भी जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से निर्गत आंकड़े के अनुसार दुनिया भर में टायफाइड से फिलहाल 1 करोड़ 60 लाख लोग ग्रसित है। समय पर सही उपचार के अभाव में इस रोग से प्रतिवर्ष लगभग 6 लाख लोगों की मौत होती है।

loksabha election banner

सालमोनेला टाइप एफ नामक जीवाणु संक्रमित जल या भोजन के माध्यम से आंतो में चले जाने से टायफाइड होता है। इस रोग से ग्रसित मरीज में बुखार के साथ सिरदर्द, कब्ज, दस्त, भूख की कमी, छाती-पेट में दाने, कमजोरी आदि लक्षण पाए जाते हैं। ऐसा लक्षण पाए जाने पर तुरंत मरीज को डॉक्टर के पास ले जाकर उपचार कराना चाहिए। इस रोग से बचाव के लिए शौच करने के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना चाहिए और गंदे हाथ से भोजन को छूना या पकाना नहीं चाहिए। मौके पर धनेश्वर महतो, राजेश महतो, रेणुबाला देवी, निर्मला देवी, बबीता कुमारी, सुनीता कुमारी, किरण देवी, सविता कुमारी, अर्जुन महतो, ¨चतामणि महतो, घनश्याम महतो, करमचंद महतो, महावीर महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.