पंचायत सचिवालय में लाखों की चोरी
बोकारो थर्मल (बेरमो) : खेतको पंचायत सचिवालय से चोर करीब डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी
By Edited By: Published: Thu, 26 Nov 2015 08:07 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2015 08:07 PM (IST)
बोकारो थर्मल (बेरमो) : खेतको पंचायत सचिवालय से चोर करीब डेढ़ लाख का सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी तब हुई, जब पंचायत सेवक अशोक कुमार झा बीते बुधवार को राशन कार्ड वितरण करने पहुंचे। उन्होंने देखा कि पंचायत सचिवालय के मुख्य दरवाजा की कुंडी टूटी हुई थी और जो विभागीय ताला की जगह दूसरा ताला लगा था।
उन्हें कुछ शक हुआ। तुरंत पेटरवार प्रखंड के बीडीओ को सूचना दी। गुरुवार को बीडीओ के आदेश पर ग्रामीणों की उपस्थिति में ताला तोड़ा गया तो सचिवालय का कंप्यूटर सेट, इन्वर्टर, बैटरी, जेनरेटर की बैटरी एवं छह कुर्सी गायब मिली जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपया आंकी गई। बाद में प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर पेटरवार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें