Move to Jagran APP

स्वामी तेजोमयानंद देंगे गीता का ज्ञान

बोकारो : चिन्मय मिशन के विश्व प्रमुख स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती यहां के लोगों को गीता का ज्ञान देंगे।

By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 09:38 PM (IST)
स्वामी तेजोमयानंद देंगे गीता का ज्ञान

बोकारो : चिन्मय मिशन के विश्व प्रमुख स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती यहां के लोगों को गीता का ज्ञान देंगे। चिन्मय मिशन बोकारो एवं चिन्मय विद्यालय के प्रांगण में वे 21 से 26 सितंबर तक गीता के 14वें अध्याय, आत्मोत्थान हेतु मानवीय व्यवहार की समझ विषय पर प्रवचन देंगे। चिन्मय विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी ने कहा कि स्वामी तेजोमयानंद सरस्वती ने भारतीय दर्शन को विश्व पटल पर स्थापित करने में अहम भूमिका अदा की। वे प्रवचन व भजन के माध्यम से लोगों को भारतीय दर्शन से अवगत कराते हैं। गीता के उपदेश मानव को जीवन की सच्चाई से परिचित कराते हैं। आज रिश्तों की डोर कमजोर होती जा रही है। ऐसी स्थिति में स्वामीजी लोगों को रिश्तों की अहमियत के बारे में बताते हैं। इन्हें जीवन का सार समझाते हैं। देश-विदेश में मानव को धार्मिक व चरित्रवान बनाने की दिशा में सकारात्मक काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.