संस्कार सफलता की कुंजी : बीडीओ
जैनामोड़ : शिक्षा के माध्यम से बुलंदियों को छूने वाले विद्यार्थी अपने साथ संस्कार की भी जानकारी रखें।
जैनामोड़ : शिक्षा के माध्यम से बुलंदियों को छूने वाले विद्यार्थी अपने साथ संस्कार की भी जानकारी रखें। आत्मविश्वास किसी भी कार्य के पूर्ण होने की पहली शर्त होती है। घर के वातावरण और समाज का प्रभाव संस्कार सिखाता है। अगर घर का वातावरण अनुकूल है तो बच्चों का समुचित व सर्वांगीण विकास होगा।
उक्त बातें जरीडीह बीडीओ रिंकू कुमारी ने जैनामोड़ स्थित अंबिका पब्लिक स्कूल में संस्कार सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर कहीं। कहा कि विद्यार्थी तय करें कि उनकी सफलता किस चीज में छिपी है। प्राचार्य संजीव तिवारी ने संस्कार कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से कहा कि बच्चों को घर में शिक्षा का माहौल दें। स्कूल के निदेशक दिनेश कुमार ¨सह ने कहा कि स्कूल में अत्यंत गरीब 15 बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जा रही है। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुभा झा, कविता सिन्हा, हर्षा चौबे, अनुराग ¨सह, संजय शरण, प्रीति, कंचन शर्मा, आशा, पूजा, जयंती, रीमा ¨सह आदि का योगदान सराहनीय रहा।