समस्याओं का समाधान करेगी समिति
संस,चास: चास की समस्याओं के समाधान को लेकर महावीर मंडप में एक ¨चतन शिविर का आयोजन किया गया। ¨चतन
संस,चास: चास की समस्याओं के समाधान को लेकर महावीर मंडप में एक ¨चतन शिविर का आयोजन किया गया। ¨चतन शिविर में चास के सर्वांगीण विकास के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक पहलुओं पर विचार-विमर्श करते हुए इस दिशा में निदान के लिए एक संगठन राष्ट्रीय विकास समिति का गठन किया गया। समिति का संचालन 51 सदस्यीय समिति द्वारा किया जाएगा। दो अगस्त को होने वाली बैठक में संचालन समिति के पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान सांसद व विधायक पर उदासीनता का आरोप लगाया गया। सदस्यों ने कहा कि जनप्रतिनिधि की लापरवाही के कारण गरगा पुल, जलापूर्ति योजना सहित कई समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। समस्याओं के समाधान को लेकर समिति संघर्ष करती रहेगी। इस मौके पर अरूण वरूण सिन्हा, बनमाली दत्ता, अरुण सिन्हा, जुबिल अहमद, संजय प्रमाणिक, देबू पाल, राजदेव माहथा, शक्तिपद महथा, विनय दत्ता, प्रो. आरडी उपाध्याय, मेथर दे आदि उपस्थित थे।