बोकारो व धनबाद कलस्टर ने दर्ज की जीत
बोकारो : केंद्रीय विद्यालय संख्या एक बोकारो इस्पात नगर में केवीएस रिजनल क्रिकेट मीट अंडर 16 व अंडर 1
By Edited By: Published: Tue, 21 Jul 2015 09:39 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2015 09:39 PM (IST)
बोकारो : केंद्रीय विद्यालय संख्या एक बोकारो इस्पात नगर में केवीएस रिजनल क्रिकेट मीट अंडर 16 व अंडर 19 का आयोजन किया गया। केवी एक की प्राचार्य ओएस ¨मज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक है। इससे शरीर का संपूर्ण विकास होता है। इससे तन व मन स्वस्थ रहता है। इस क्षेत्र में करियर की भी असीम संभावना है। इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद से जुड़ना चाहिए। अंडर 16 में बोकारो कलस्टर ने राउरकेला कलस्टर एवं धनबाद क्लस्टर ने रांची क्लस्टर को पराजित कर दिया। इसी प्रकार अंडर 19 में रांची कलस्टर ने बोकारो कलस्टर एवं धनबाद कलस्टर ने राउरकेला कलस्टर को हरा दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें