Move to Jagran APP

लक्ष्य भेदने का गुर सीख रहे नौनिहाल

जासं, बोकारो: बीएसएल की ओर से मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर चार में समर को¨चग कैंप लगाया गया ह

By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 09:55 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 09:55 PM (IST)
लक्ष्य भेदने का गुर सीख रहे नौनिहाल

जासं, बोकारो: बीएसएल की ओर से मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर चार में समर को¨चग कैंप लगाया गया है। यहां आज के अर्जुन लक्ष्य पर निशाना साध रहे हैं। प्रशिक्षक श्रीमती एंजेला ¨सह ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही तीरंदाजी लोकप्रिय है। रामायण व महाभारत काल में कई तीरंदाजों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। महाभारत काल में अर्जुन व कर्ण महान धनुर्धर हुए। आज भी बच्चे इनसे प्रेरणा ग्रहण करते हैं। तीरंदाजी के माध्यम से बच्चे अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं। यह एक विश्वव्यापी खेल भी है। इस विधा में महारथ हासिल कर बच्चे अपना व देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर सकते हैं। झारखंड में तीरंदाजी का बेहतर माहौल है। यहां के कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने प्रदर्शन की चमक बिखेरी है। बोकारो में भी कई युवा खिलाड़ी इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां के बच्चे तीरंदाजी के क्षेत्र में अपना नाम चमकाएंगे। इस दौरान उन्होंने बच्चों को तीर-धनुष पकड़ने व लक्ष्य पर निशाना साधने के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही तीर-धनुष व तीरंदाजी के नियम के बारे में जानकारी प्रदान की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.