निश्चल मन से ही मिलेंगे भगवान : पुरोधा प्रमुख
जासं, बोकारो : आनंद मार्ग के धर्म महासम्मेलन के अंतिम दिन हजारों साधकों ने पांचजन्य व प्रभात फेरी
जासं, बोकारो : आनंद मार्ग के धर्म महासम्मेलन के अंतिम दिन हजारों साधकों ने पांचजन्य व प्रभात फेरी में अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र बाबा नाम केवलम का गायन वातावरण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। प्रात:कालीन प्रवचन में पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत ने कहा कि जड़ चेतन में विद्यमान भगवान को केवल सरल और निश्चल भक्त ही प्राप्त कर सकते हैं।
सदगुरुदेव बाबा श्रीश्री आनंदमूर्ति ने अपने भक्तों को दी हुई अनुभूतियों क उन्होंने उल्लेख किया। पुरोधा प्रमुख ने आज की ज्वलंत समस्या ग्लोबल वार्मिंग के समाधान के लिए प्रायटिष्ट, नव्य मानवतावादी और सदविप्रो को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। संध्याकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश-विदेश के रावा के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षाप्रद नाटक यात्रा यमलोक की का संचालन मृणाल पाठक व श्रीमती विजया ने किया। 72 घंटे के अखंड हरिकीर्तन के समापन पर आचार्य सबितानंद अवधूत ने कहा कि प्राकृतिक एवं मानव निर्मित सभी विपदा से बाबा नाम केवलम कीर्तन त्राण दिलाता है। इस दौरान अमर्ट की ओर से स्थानीय 50 0 गरीबों के बीच धोती व साड़ियों का वितरण किया गया। धर्म महासम्मेलन के समापन के बाद आसन, प्राणायाम एवं सामूहिक ध्यान के बाद क्षेत्रीय स्तर की समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें 205 जिलों से आए जिला सचिवों ने प्रगति विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक में 50 नए स्कूल, 5 शिशु सदन एवं 2 वृद्धाश्रम खोलने और सभी जिलों में प्रचार के लिए सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पुरोधा प्रमुख ने श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य महासचिव आचार्य चितस्वरूपानंद अवधूत, आचार्य हरिशानंद अवधूत, धर्म प्रचार सचिव आचार्य संपूर्णानंद अवधूत, आनंद नगर रेक्टर मास्टर आचार्य अनिर्वाणानंद अवधूत, आनंद मार्ग प्रचारक संघ के केंद्रीय जनसंपर्क सचिव आचार्य निर्मोहानंद अवधूत, अवधूतिका आनंद अभिसमबुद्धा आचार्या आदि थे।