Move to Jagran APP

भाजपा ने फूंका हेमंत का पुतला

बोकारो : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चास व बोकारो के विभिन्न स्थानों पर प्रतिपक्ष के नेता व पूर

By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2015 04:37 AM (IST)
भाजपा ने फूंका हेमंत का पुतला

बोकारो : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चास व बोकारो के विभिन्न स्थानों पर प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। बोकारो महानगर भाजपा की ओर से नया मोड़ पर हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। महानगर अध्यक्ष सुनील कुमार गोस्वामी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने बोकारो विधायक विरंची नारायण व धनबाद विधायक संजीव सिंह पर व्यक्तिगत टिप्पणी की, जो गलत है। विधायक विरंची नारायण ने नियम के दायरे में बैंक से कर्ज लिया है। इसमें गबन की बात हास्यास्पद है। महामंत्री कमलेश राय ने कहा कि सीबीआई जांच करे तो पता चल जाएगा कि विधायक विरंची नारायण व हेमंत सोरेन में से सही कौन है? मौके पर विकास कुमार, उमेश शर्मा, अजय सिंह, राम विनय ठाकुर, श्याम नाथ मंडल, डॉ. अशोक, शिवजी दुबे, सुनील कर्मकार, जय प्रकाश गांधी, सृष्टिधर राय आदि उपस्थित थे। चास नगर के चेक पोस्ट पर भी

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन ने विधानसभा में तथ्यहीन बयान दिया है। सत्ता सुख से वंचित हेमंत सोरेन मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संजय त्यागी, आरएन ओझा, संतोष वर्णवाल, गोपाल टमकोरिया, प्रदीप सिंह अंबुज, ममता राय, माधुरी विश्वकर्मा, जय प्रकाश तापड़िया आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। दुंदीबाद मोड़ पर भी हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान उनके बयान की निंदा की गई। मौके पर अवधेश कुमार यादव, प्रह्लाद प्रसाद वर्मा, देव शंकर वर्मा, ललन सिंह, विनोद बिहारी, साधु शरण साव, राजा, मंतोष मिश्रा, हरेराम गुप्ता आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.