मंत्रिमंडल निगरानी उपसचिव के आवास में चोरी
जासं,बोकारो: शहर में सक्रिय चोरों के निशाने पर बीती रात रांची में मंत्रिमंडल निगरानी उपसचिव के पद पर
जासं,बोकारो: शहर में सक्रिय चोरों के निशाने पर बीती रात रांची में मंत्रिमंडल निगरानी उपसचिव के पद पर पदस्थापित मनोज जायसवाल का आवास रहा। जायसवाल के सेक्टर वन बी के आवास संख्या 226 में स्थित आउट हाउस का ताला तोड़कर चोरों ने साइकिल, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान टपा लिया। सिटी पुलिस ने जायसवाल की पत्नी रीता जायसवाल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारी की पत्नी े बताया है कि रात में प्रहरी बेलेश्वर ने सूचना दी कि उनके आवास के आउट हाउस का ताला टूटा हुआ है। जाकर देखा तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा हुआ मिला। पति को घटना की जानकारी दी। पति ने सिटी पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बता दें कि उप सचिव मनोज जायसवाल बोकारो में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर पहले कार्यरत थे। एक वर्ष पहले भी इनके आवास में चोरी की घटना हुई। चोरों ने यहां फायरिंग भी की थी। एक वर्ष के अंदर यह दूसरी चोरी की घटना इनके आवास में हुई है।