14 दिन तक नहीं जला चूल्हा
संस, जरीडीह : जापान में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर चंदन कुमार (30) का शव 14वें दिन जैनामोड़ उसके आवास
संस, जरीडीह : जापान में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर चंदन कुमार (30) का शव 14वें दिन जैनामोड़ उसके आवास लाया गया। शव आते ही जैनामोड़ व आसपास का माहौल गमगीन हो गया। मा व बहन दहाड़ मार कर रो रही थी। जापान में 17 जनवरी को चंदन की मौत की खबर के बाद माता-पिता व भाई-बहन गहरे सदमे में थे। शुक्रवार को खाजो नदी पर चंदन के शव का दाह-संस्कार किया गया।
17 जनवरी को चंदन के भाई कुंदन के फोन पर मौत की खबर मिलते ही पूरा परिवार गहरे सदमे में आ गया। इस दौरान पीड़ित परिवार के घर में चूल्हा तक नहीं जला। चंदन के परिजन उसकी मौत वास्तविक कारणों को जानने का प्रयास करते रहे। जापान से जैनामोड़ शव को लाने के लिए परिजन मंत्री, सांसद, विधायक सहित जिले के वरीय अधिकारियों से गुहार लगा चुके थे।