Move to Jagran APP

न्याय को चट्टानी दरबार में जुटान

संवाद सूत्र, ललपनिया : रामगढ़ जिले के एक होटल में दुष्कर्म की शिकार दो संताली लड़कियों को उचित न्याय

By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 08:55 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 08:55 PM (IST)
न्याय को चट्टानी दरबार में जुटान

संवाद सूत्र, ललपनिया : रामगढ़ जिले के एक होटल में दुष्कर्म की शिकार दो संताली लड़कियों को उचित न्याय देने की मांग करते हुए आदिवासियों ने शुक्रवार को ललपनिया स्थित लुगूबुरू घटाबाड़ी धोरोमगढ़ स्थित चट्टानी दरबार में बैठक की। अध्यक्षता मुखिया पाचुराम हेम्ब्रम ने की। मुखिया उमेश कुमार महतो ने कहा कि उस घटना ने क्षेत्र को शर्मसार कर दिया। दुष्कर्म की शिकार बच्चियों में एक की मौत होने के बावजूद सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। माले नेता बालेश्वर गोप ने कहा कि घटना अत्यधिक शर्मनाक है। माफिया एवं पुलिस गठजोड़ आरोपियों को बचाने में जुटा हुआ है। इसके खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन किया जाएगा। आरवाईए के प्रदेश सचिव अमोल घोष व सैंगल अभियान के जिला संयोजक देवनारायण मुर्मू ने कहा कि डेढ़ माह बीतने के बाद भी पीड़िता के परिजनों को सरकारी सहयोग नहीं मिला। उनकी फरियाद पर न तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही जनप्रतिनिधि।

prime article banner

भाकपा माले के मीडिया प्रभारी सह झारखंड जनसास्कृतिक मंच के राज्य सचिव अनिल अंशुमन ने कहा कि इन मासूम लड़कियों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर का आंदोलन किया जाएगा। मामले की जांच महिला जज से कराई जानी चाहिए। अनिल हांसदा ने कहा कि इस बाबत 29 दिसंबर को चितरपुर में सड़क जाम करने के दौरान 65 नामजद एवं 500 अज्ञात लोगों पर मुकदमा बिना शर्त हटाया जाए। नहीं तो 9 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय रामगढ़ के समक्ष धरना दिया जाएगा। मौके पर झामुमो के शकर करमाली एवं झायुमो के बबलू हांसदा सहित जयवीर हांसदा, बाबूलाल मरांडी, नागेन्द्र मुर्मू, जागो मुर्मू, मुचरो माझी, दिनेश माझी, लालधन टुडू, सुंदरलाल हांसदा, सुरेश यादव, बलदेव मुर्मू, यासीन अंसारी, कार्तिक हासदा, श्यामदेव सोरेन आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.