चिन्मय में तैयार होंगे धनुर्धर
जासं, बोकारो: चिन्मय विद्यालय प्रबंधन की ओर से तीरदाजी का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। यहां तीर
जासं, बोकारो: चिन्मय विद्यालय प्रबंधन की ओर से तीरदाजी का बेहतर माहौल तैयार किया जा रहा है। यहां तीरंदाजी प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की गई। स्कूली बच्चों को तीरंदाजी का नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। आनेवाले दिनों में विद्यालय में धनुर्धर तैयार होंगे। ये बातें सेंट्रल चिन्मय मिशन ट्रस्ट एजुकेशन सेल कोयम्बटूर की प्रशासक रमणी त्यागराजन ने कही।
उन्होंने तीर चला कर चिन्मय तीरंदाजी सेन्टर का उद्घाटन किया। कहा चिन्मय विद्यालय के इतिहास में नया अध्याय को जुड़ा है। भविष्य में निश्चय ही इस सेंटर से लिंबा राम, दीपिका, संगीता, पूर्णिमा महतो जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उभर कर सामने आएंगे। प्राचार्य डॉ.अशोक सिंह ने बताया कि बच्चों के प्रशिक्षण के लिए विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजीव कुमार ने की। मौके पर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह, अजय सिंह, प्रभारी गौतम नाग, अशोक कुमार झा,हरिहर पांडेय, सजल कुमार दास आदि उपस्थित थे।