जिले में तेजी से लुढ़क रहा पारा
जासं, बोकारो : पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से बोकारो व इसके आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सोम
By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 21 Dec 2014 07:31 PM (IST)
जासं, बोकारो : पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से बोकारो व इसके आसपास के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह साढ़े पाच बजे बोकारो में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात और सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। कोहरे व ठंड के कारण लोगों के जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। ठंड के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर दो बजे के सूर्य देवता ने दर्शन दिए जिससे थोड़ी राहत मिली। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। मौसम विभाग की माने तो ठंड में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें