शीध्र चालू कराएं पावर प्लांट: रवि प्रकाश
संसू, बोकारो थर्मल : दामोदर घाटी निगम के डीटी (निदेशक तकनीक) रविप्रकाश त्रिपाठी शुक्रवार को दो दिवसी
संसू, बोकारो थर्मल : दामोदर घाटी निगम के डीटी (निदेशक तकनीक) रविप्रकाश त्रिपाठी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बोकारो थर्मल ताप विद्युत केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने सर्वप्रथम निर्माणाधीन पावर प्लांट के बॉयलर, कूलिंग प्लांट, सीएचपी आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित भेल के अधिकारियों को नए प्लांट को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया। कहा कि मार्च 2015 तक सीओडी यानी कमर्शियल ऑपरेशन डेट निर्धारित करें। यहां के बाद उन्होंने उपमहाप्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं विभागीय प्रधान सहित उपमुख्य अभियंताओं के साथ बैठक की। कहा कि वर्तमान में डीवीसी की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। आनेवाले दिनों में स्थिति में सुधार जरूर होगा। इसके लिए सभी डीवीसी कर्मचारियोंव अधिकारियों को ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ काम करना होगा।
उन्होंने दूसरे चरण की बैठक में अधिकारियों से कहा कि डीवीसी के अधिकारियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उसे उभारने की आवश्यकता है। इससे पुन: डीवीसी मजबूत स्थिति में खड़ा हो सकेगा। मौके पर मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार, बीटीपीएस बी प्लांट के के मुख्य अभियंता (ओएंडएम) जेपी सिंह, उपमुख्य अभियंता सिविल यूएस ठाकुर, उपमुख्य अभियंता विद्युत केके शर्मा एवं एसएन झा के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।