Move to Jagran APP

गीत-नृत्य की अहमियत बताई

जासं, बोकारो: बोकारो समेत झारखंड के बच्चे काफी ऊर्जावान हैं। इनकी प्रतिभा को निखारना आवश्यक है। इस द

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 07:22 PM (IST)
गीत-नृत्य की अहमियत बताई

जासं, बोकारो: बोकारो समेत झारखंड के बच्चे काफी ऊर्जावान हैं। इनकी प्रतिभा को निखारना आवश्यक है। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। ये बातें गणेश डांस एकेडमी की अन्नू ने कही। उन्होंने कहा कि गीत-नृत्य जीवन का अंग है। इस कौशल में पारंगत होने के लिए नियमित रियाज करने की आवश्यकता है। नृत्य के क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं हैं। निशा ने बताया कि संस्था की ओर से राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए बोकारो, जमशेदपुर, रांची में ऑडिशन लिया जा रहा है। चयनित बच्चे 23 जनवरी 2015 को बोकारो क्लब में होने वाले ग्रांड फिनाले में भाग लेंगे। जज के रूप में डांस इंडिया डांस फेम धर्मेश उपस्थित रहेंगे। ग्रांड फिनाले में विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरने का मौका प्रदान किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.