मतदाताओं को जगाने सड़क पर उतरे
जागरण टीम, बेरमो : विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डालें इसके लिए शुक्रवार को जगह-जगह मतदाता ज
जागरण टीम, बेरमो : विधानसभा में ज्यादा से ज्यादा लोग वोट डालें इसके लिए शुक्रवार को जगह-जगह मतदाता जागरूकता रैली निकाली निकाली गई। स्कूलों व अन्य संस्थाओं द्वारा इसके लिए रैली के साथ कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
अंगवाली : पेटरवार प्रखंड प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को अंगवाली उत्तरी पंचायत में पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों से मिलकर मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि वोट देना उनका अधिकार है। वोट देने से झारखंड राज्य को नई सरकार मिलेगी। सरकार बनने से राज्य के विकास को गति मिलेगी। इसलिए सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। रैली में स्थानीय राजकीय मध्य विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। विभिन्न नारे लिखी तख्तियां लेकर रैली को गांव के सभी मुहल्ले में घुमाया गया। पंचायत सेवक दामोदर स्वरूप एवं मुखिया प्रतिनिधि गौरी कपरदार ने लोगों को मतदान की महत्ता बताते हुए नारा दिया 'पहले मतदान, फिर करें जलपान'। रैली में मुखिया प्रेमा देवी वार्ड सदस्य आशा चटर्जी, सुमिल देवी, निताय रजवार, भोलाराज, उमाशकर साव, प्रधानाध्यापक राधेकृष्ण प्रसाद, सहायक शिक्षक शिवचरण, मदन कुमार, तारकेश्वर प्रसाद आदि शामिल थे।
करगली : बेरमो प्रखंड अंतर्गत फील्डक्वारी स्थित रांची धौड़ा में स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे भी शामिल थे। इसका नेतृत्व सेविका लक्ष्मी देवी, बिंदु देवी, आमना खातून एवं मीना देवी कर रही थीं। उनके साथ जानकी देवी, मुद्रिका देवी, सरिता देवी, गीता देवी, सोनी देवी, नारायण शर्मा, नंदकिशोर सिंह मुंडा, सचिंद्र सिंह, गणेश सिंह, विजय प्रसाद आदि थे।