महिला को अगवा कर जंगल में छोड़ा
संवाद सूत्र, ललपनिया ( बेरमो): शौच के लिए निकली एक महिला को बाइक सवार दो बदमाश जबरन गाड़ी पर बिठाकर ल
संवाद सूत्र, ललपनिया ( बेरमो): शौच के लिए निकली एक महिला को बाइक सवार दो बदमाश जबरन गाड़ी पर बिठाकर ले गए और पास के जंगल में छोड़कर फरार हो गए। रास्ता भटकते-भटकते वह महिला गोमिया-कथारा मेनरोड स्थित हजारीमोड़ के पेट्रोल पंप के पास पहुंची। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने उसे मां शारदे सेवा सदन ले जाकर भर्ती कराया, जहा इलाज के दौरान होश आया। सूचना पाते ही गोमिया पुलिस सेवा सदन पहुंची और महिला से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। महिला ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे वह अपने घर से शौच के लिए निकली थी कि उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और लोधी के जंगल के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की परिजन ने बताया कि जब वापस घर नही पहुंची तो काफी खोजबीन की गयी। हाल में ही उसकी शादी हुई है। इसलिए उसे इलाके की जानकारी नहीं है।