पीडीएस दुकान का निरीक्षण
संस, कसमार : बीडीओ संतोष कुमार ने शनिवार को लाभुकों की शिकायत पर यमुना स्वयं सहायता समूह की ओर से सं
By Edited By: Published: Sat, 22 Nov 2014 07:33 PM (IST)Updated: Sat, 22 Nov 2014 07:33 PM (IST)
संस, कसमार : बीडीओ संतोष कुमार ने शनिवार को लाभुकों की शिकायत पर यमुना स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित जन वितरण प्रणाली दुकान का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित लाभुकों ने कहा कि पीडीएस दुकान से समय पर अनाज व किरोसिन का वितरण नहीं किया जाता है। निर्धारित मात्रा के अनुसार सामान भी नहीं दिया जा रहा है। इस पर बीडीओ समूह के सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि किसी भी हाल में समाग्री में कटौती बर्दाश्त नहीं जायेगी। मौके पर मुखिया, पंसस एवं लाभुक मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें