संतालियों ने की गांव की सफाई
ललपनिया : बेरमो कोयलांचल के शहरी क्षेत्र ने जहां दीपावली मनाने के क्रम में पटाखे से प्रदूषित होने के
ललपनिया : बेरमो कोयलांचल के शहरी क्षेत्र ने जहां दीपावली मनाने के क्रम में पटाखे से प्रदूषित होने के साथ ही उसके अपशिष्टों को झेला, वहीं गोमिया प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बड़कीपुन्नू के फुटकाडीह में स्वच्छता अभियान चलता रहा। यह अभियान यहां के संताली लोगों ने चलाया। संताली बहुल फुटकाडीह ग्राम में गुरुवार एवं शुक्रवार को ग्रामीणों ने कुदाल, झोला, बेलचा आदि लेकर गाव की सड़क, नालियों की सफाई की।
समाजिक कार्यकर्ता लालधन टुडू ने कहा जबतक क्षेत्र स्वच्छ नहीं होगा, तबतक स्वस्थ समाज का निर्माण नहीं किया जा सकता। कहा कि सफाई के प्रति फुटकाडीह के संताली काफी सजग हैं। यहां सफाई अभियान का नेतृत्व संजय टुडू एवं शनिचर किस्कू कर रहे थे। पुरुष व बच्चे जहां सफाई करने में जुटे रहे। कई महिलाएं संताली गीत गाकर उन्हें प्रोत्साहित कर रही थीं। उनमें गागीं देवी, तालो मांझी, कोलो देवी, दशमी देवी, छोटकी देवी, ढेनी देवी, बड़की देवी, फूलो देवी, मझली देवी, एतवरिया देवी, पैरो देवी, तालो देवी आदि शामिल थीं।