डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना
बोकारो : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यस्तरीय संघर्ष समिति ने मांगों के समर्
बोकारो : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यस्तरीय संघर्ष समिति ने मांगों के समर्थन में डीसी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इसके पूर्व भी संघ के सदस्य हड़ताल पर रहे थे। सदस्य, राजस्व परिषद की अध्यक्षता में एक हाई पावर कमेटी गठित करने के बाद सरकार के आश्वासन पर संगठन ने हड़ताल वापस लिया था। हाई पावर कमेटी ने सभी महत्वपूर्ण मांगों पर अनुशंसा की है। इसके बावजूद इसके कार्यान्वयन पर सरकार द्वारा अनावश्यक समय व्यतीत किया जाना यह दिखाता है कि सरकार अपने अनुसचिवीय कर्मियों के हितों के प्रति उदासीन है। अगर संघ की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो कर्मी नवंबर में हड़ताल पर चले जायेंगे। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, सुकुमार मरांडी, रामजी प्रसाद रजक, कुमार सुबोध सिन्हा, इंद्रदेव सिंह, ललित कुमार सिन्हा, मुकुल चटर्जी, रूद्र प्रताप सिंह, मनोज कुमार, संतोष कुमार सिंह, अमलेश कुमार, प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।