पारा शिक्षकों की समस्याओं का हो समाधान
बोकारो : पारा शिक्षक संघ बोकारो व धनबाद की संयुक्त बैठक सिटी पार्क में हुई। संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष
बोकारो : पारा शिक्षक संघ बोकारो व धनबाद की संयुक्त बैठक सिटी पार्क में हुई। संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष नारायण महथा ने कहा कि सरकार की उपेक्षात्मक नीति के कारण पारा शिक्षक समस्याओं के मकड़जाल में फंसे हैं। राज्य में लगभग 87 हजार पारा शिक्षक हैं। उनकी समस्याओं का निराकरण होना चाहिए क्योंकि वे प्राथमिक शिक्षा की रीढ़ हैं। सरकार ने एएनएम व पारा मेडिकल कर्मचारियों को स्थाई कर दिया। आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया गया लेकिन पारा शिक्षक काफी कम मानदेय पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सरकार ने पारा शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की अपील की। मौके पर अश्रि्वनी कुमार सिंह, मो.सिद्दिक शेख, काली चरण रवानी, संजय पाडेय, डोमन महतो, मो.सगीर, शिव प्रकाश पांडेय, राज कुमार दिगार, सपन महतो, नारायण महतो, मनीष जायसवाल, बाल गोविंद महतो, कृष्णा तुरी, प्रकाश महथा आदि उपस्थित थे।