कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस
बोकारो : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यस्तरीय संघर्ष समिति ने अपनी मांगों के
बोकारो : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर राज्यस्तरीय संघर्ष समिति ने अपनी मांगों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार हाई पावर कमेटी की अनुशंसा को जल्द से जल्द लागू नहीं करती है तो झारखंड के सभी जिले के अनुसचिवीय कर्मियों के साथ साथ बोकारो जिले के भी कर्मी नवंबर के तीसरे सप्ताह में हड़ताल पर चले जाएंगे। मशाल जुलूस में समाहरणालय, अनुमंडल, प्रखंड व अंचल के सभी कर्मी शामिल हुए। इस दौरान 22 अक्टूबर को जिला मुख्यालय के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विजय कुमार सिंह, सुकुमार मरांडी, कुमार सुबोध सिन्हा, मिथिलेश प्रसाद, इंद्रदेव सिंह, ललित कुमार सिन्हा, मुकुल चटर्जी, मनोज कुमार, संतोष कुमार सिंह, अमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, महेश नायक, हेमेंद्र कुमार महतो आदि उपस्थित थे।