विकास करने वाले को चुनेगी जनता : उमाकांत
चंदनकियारी : आजसू पार्टी के तत्वावधान में शेख भिखारी जोन का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कोडिया बरत
चंदनकियारी : आजसू पार्टी के तत्वावधान में शेख भिखारी जोन का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कोडिया बरतल हटिया मैदान में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक ने कहा कि किये गये काम के बदले आशीर्वाद देकर पुन: मौका दें। चंदनकियारी में जो विकास की बात करेगा, वहीं ्रचंदनकियारी का प्रतिनिधित्व करेगा। जिस दिन चंदनकियारी के हर घर में नौकरी, हर गांव में हाई स्कूल के अलावा बिजली, पानी, सिंचाई, रोड की समुचित व्यवस्था की जायेगी, उस दिन नया चंदनकियारी का सपना साकार होगा। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 62 साल बनाम साढ़े चार साल की उपलब्धि से जनता को अवगत कराएं। बूथ के कार्यकर्ता सशक्त सिपाही हैं। इसके पूर्व अलग-अलग पंचायतों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने चंदनकियारी में विधायक उमाकांत रजक के नेतृत्व में किये गये विकास कार्यो की लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए पुन: एक बार मौका देने का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अब्दुल रसीद अंसारी ने की। संचालन जेडी महतो ने किया। मौके पर मुखिया तपन रजवार, मुटुक धारी ठाकुर, वशिष्ट सिंह झालबड़दा, राजेश भगत, हनीफ अंसारी, अख्तर अंसारी, राधु महतो, सपन महतो समेत विभिन्न पंचायतों के बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।