युवाओं को मिले 50 प्रतिशत भगीदारी
बोकारो : जिला युवा राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को इस्लामपुर में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश युवा र
बोकारो : जिला युवा राजद का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को इस्लामपुर में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में युवाओं को 50 फीसद भागीदारी मिलनी चाहिए। दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव गरीबों के उत्थान की दिशा में सजग हैं। राजद की नीतियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश सिंह यादव ने कहा कि युवाओं को दल से जोड़ कर ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी। संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा। राजद के प्रदेश महासचिव बहादुर सिंह यादव व सत्येन्द्र कुमार यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर मधुबाला पांडेय, मो.एकराम, ब्रजेश कुमार गुप्ता, समीर अंसारी, रोहित कुमार यादव, धनजी यादव, हरेन्द्र कंठ, उमेश सिंह आदि उपस्थित थे।