Move to Jagran APP

विस्थापित आज करेंगे प्लांट का गेट जाम

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 09:50 PM (IST)
विस्थापित आज करेंगे प्लांट का गेट जाम

बोकारो : नियोजन, पुनर्वास व मुआवजा की मांग को लेकर विस्थापित संगठन सोमवार को विभिन्न प्लांटों का गेट जाम करेंगे। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने बोकारो इस्पात के सभी गेट के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इधर, विस्थापित संगठनों के साझा संगठन विस्थापित संयुक्त परिवार की सिवनीडीह में हुई बैठक में आंदोलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि विस्थापितों को प्रबंधन ने लाठियों से पीटा। आज यह स्थिति है कि विस्थापित अपनी जमीन देने के बाद अपने लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। झारखंड नव निर्माण सेना के प्रमुख गुलाब चंद्र ने कहा कि विस्थापित प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के कारण आंदोलन को मजबूर हैं। प्रबंधन सीधे तौर विस्थापितों की समस्या का निदान करने के बजाय उन्हें बरगलाने का काम कर रहा है। जब तक चपरासी से डीजी तक झारखंड के लोग नहीं होंगे यहां का विकास संभव नहीं है। मौके पर दिनेश झा, देव शर्मा, फुलचंद महतो, सहदेव साव सहित अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

प्रशासन व प्रबंधन ने किया पुख्ता इंतजाम : गेट जाम आंदोलन को देखते हुए प्रशासन एवं प्रबंधन की ओर से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। विभिन्न स्थानों पर दस दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। साथ जिला पुलिस व एसआइएसएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। इधर प्रबंधन की ओर से भी सभी गेट पर सीआइएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है। एसडीओ श्याम नारायण राम ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गयी है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाने का काम करेगा।

विस्थापित संगठनों ने किया आंदोलन का समर्थन

विस्थापित रैयत को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने बैठक कर आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन अपने रवैये में बदलाव लाए। मौके पर गणेश्वर महतो, मुर्शिद आलम, अरुण मंडल, कामेश्वर नापित, छोटेलाल तुरी, बालेश्वर सिंह राठौर, सेवा सिंह, अनवारूल हक आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार विस्थापित स्लैग कम्पार्टमेंट समिति के अध्यक्ष रघुनाथ महतो ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए गेट जाम को सफल बनाने की अपील की है। कहा कि कुछ लोग विस्थापित विरोधी बयान देकर शहर का माहौल खराब करना चाह रहे हैं। विस्थापित नव जागरण मंच के अध्यक्ष उत्तम दुबे ने आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी क्षेत्र के विस्थापितों को प्रबंधन अब तक छलने का काम करता रहा है। झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा के तेजनारायण महतो ने आंदोलन का समर्थन किया है। साथ ही कहा कि मोर्चा अपने स्तर से आंदोलन को सफल बनाएगा। बोकारो विस्थापित मोर्चा के प्रभु केवट ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि वे आंदोलन का समर्थन करते हैं। विस्थापित रैयत को-ऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष राज कुमार मोदक ने भी आंदोलन का समर्थन करते हुए इसे सफल बनाने की अपील की है।

विधि-व्यवस्था बनाये प्रशासन

बोकारो : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रणधीर सिंह ने एसडीओ चास को पत्र लिखकर शहर में विधि-व्यवस्था बनाये रखने की मांग की है। एसडीओ दिये पत्र में उन्होंने कहा कि जिस प्रकार गत दिनों नियोजन के लिए आये आवेदकों को विस्थापित संगठनों द्वारा पीटा गया व उनका प्रमाणपत्र फाड़ दिया गया। इससे बोकारो की राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी हुई है। वहीं गेट जाम आंदोलन व गेट पास छीनने की घोषणा अनुचित है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन मारपीट करना न्यायोचित नहीं है। कहा कि कोई अप्रिय घटना घटती है तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.