मजदूरों की आवाज बुलंद करेगा संगठन
By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 09:22 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 09:22 PM (IST)
बोकारो : इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) का मजदूर महासम्मेलन रविवार को हुआ। इसमें जय झारखंड मजूदर समाज के लगभग 200 लोगों ने सीटू की सदस्यता ग्रहण की। यूनियन के महामंत्री बीडी प्रसाद ने नए सदस्यों का अभिवादन करते हुए कहा कि आज का दिन संगठन के लिए ऐतिहासिक माना जाएगा। आज ईमानदारी से मजदूरों की लड़ाई लड़ने वाले संगठनों में सीटू सबसे ऊपर है। हमेशा से प्रबंधन की गलत नीतियों के विरोध में हमारा आंदोलन चलता रहा है। आगे भी संगठन मजदूर हित के लिए अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। मौके पर कामेश्वर सिन्हा, बृजमोहन प्रसाद, महेश प्रसाद सिंह, बीपी सिंह, ललन कुमार, उमेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें