जनप्रतिनिधियों की भूख हड़ताल जारी
By Edited By: Published: Thu, 21 Aug 2014 07:40 PM (IST)Updated: Thu, 21 Aug 2014 07:40 PM (IST)
जैनामोड़ (बोकारो) : प्रमुख गंगा देवी के नेतृत्व में 22 सूत्री मागों को लेकर पंचायत प्रतिनिधि जरीडीह प्रखंड मुख्यालय में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे रहे। प्रमुख ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना जरीडीह प्रखंड की विभिन्न पंचायत में संचालित है। विगत दो माह से क्षेत्र का दौरा और कार्य निरीक्षण करने से पता चला कि कई योजनाएं अब भी अधूरी हैं जबकि राशि की निकासी की जा चुकी है।
उपप्रमुख सुनील कुमार ने कहा कि प्रखंड से संचालित योजनाओं में खुलकर मनमानी की गई। घोटालों की जाच के लिए उपायुक्त से पत्राचार किया गया है। मौके पर धीरेंद्रनाथ साव, जमुना हांसदा, मेसो देवी, कविशरण वर्णवाल, देवकुमार मिश्रा समेत 17 पंचायत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें